कौन कहता है कि बिहार पुलिस किसी से कम है। बिहार की पुलिस किसी से कम नहीं है। बात माननीयों की हो तो पुलिस का एक्शन देखिए। पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह के घर गुरुवार को चोरी हुई। चोर सुधाकर सिंह के जूते, नल और बल्ब ले गए। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुधाकर सिंह के जूते, नल और बल्ब तो बरामद किए। 2 आरोपियों को भी पकड़ लिया।
बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह के घर पर बुधवार रात को चोरों ने चोरी कर ली थी।इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए नल और बल्ब को बरामद कर लिया।
पुलिस ने चोरों को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। थानेदार सुजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। इसमें गिरफ्तार चोर प्रिंस मिश्रा मूल रूप से सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मकसुनपुर का रहने वाला है। रिंग
प्रिंस कुमार अभी बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिर स्थित काठपुल में रहता है। प्रिंस ने सारा चोरी किया हुआ सामान एलसीटी घाट गेट संख्या 51 के समीप बर्तन दुकानदार धीरज को बेचा था। इस मामले में पुलिस ने धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस संबंध में आगे पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

